रक्षाबंधन पर वृद्धाश्रम पहुंचे एसपी, बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां

रक्षाबंधन पर वृद्धाश्रम पहुंचे एसपी, बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां
प्रतापगढ़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर घर-घर भाई-बहन के स्नेह का त्योहार मनाया जा रहा था, वहीं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर अपनी पत्नी आईआरएस अदिति मोर के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने वृद्ध महिलाओं और पुरुषों के साथ समय बिताकर उनका हालचाल जाना और रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। एसपी और उनकी पत्नी के आत्मीय व्यवहार से वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
पुलिस अधीक्षक और उनकी पत्नी ने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद वृद्ध महिलाओं और पुरुषों को वस्त्र वितरित किए तथा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की।इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान, सेवा और देखभाल करना हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर उनके बीच समय बिताकर खुशियां साझा करना मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।एसपी और उनकी पत्नी के वृद्धाश्रम पहुंचने से वहां आत्मीय और खुशनुमा माहौल रहा। वृद्धजनों ने उनके इस संवेदनशील प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस की ओर से कहा गया कि कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा के साथ मानवीय संवेदनाओं, सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज