शिकायत पर मिठाई की दुकान पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम, रसगुल्ले का नमूना जांच को भेजा
शिकायत पर मिठाई की दुकान पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम, रसगुल्ले का नमूना जांच को भेजा
कुंडा। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाबागंज बाजार स्थित बंगाली मिष्ठान भंडार में कथित रूप से नकली एवं सिंथेटिक मिठाई बनाए जाने की शिकायत पर बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने जांच की।कुंडा तहसील के खाद्य निरीक्षक रोशन सिंह टीम के साथ दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद मिठाइयों तथा अन्य खाद्य सामग्री की जांच की। जांच के दौरान दुकान में रखे विभिन्न उत्पादों का निरीक्षण किया गया।खाद्य निरीक्षक रोशन सिंह ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर दुकान की जांच की गई है। दुकान में भारी मात्रा में मिले रसगुल्ले का नमूना लेकर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने में किसी प्रकार की मिलावट अथवा अन्य अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए खाद्य विभाग द्वारा बाजारों में मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच का अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
Comments
Post a Comment