पृथ्वीगंज बाजार में मारपीट, पिता समेत तीन घायल
पृथ्वीगंज बाजार में मारपीट, पिता समेत तीन घायल
पट्टी। पृथ्वीगंज बाजार में सोमवार रात करीब 9:30 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के विनय उमरवैश्य, हरिओम और गोपाल को विपक्षियों ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। गोपाल को पिटता देख उसके पिता विनय उसे बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी लाठियां बरसाईं, जिससे उनका सिर फट गया।
मारपीट का लाइव वीडियो भी सामने आया है। घायल पक्ष रात में पट्टी कोतवाली पहुंचा और विपक्षियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment