शिव जी के रुद्राभिषेक से मिलती है सुख शांति समृद्धि और होता है जन कल्याण.... धीरज ओझा,पूर्व विधायक धीरज ओझा ने कमलेश्वर नाथ धाम जामताली में शपत्नीक विथवत किया रुद्राभिषेक, हवन पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण भोलेनाथ के जयकारे से गूंजा कमलेश्वर नाथ धाम ,
शिव जी के रुद्राभिषेक से मिलती है सुख शांति समृद्धि और होता है जन कल्याण.... धीरज ओझा,
पूर्व विधायक धीरज ओझा ने कमलेश्वर नाथ धाम जामताली में शपत्नीक विथवत किया रुद्राभिषेक,
हवन पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण भोलेनाथ के जयकारे से गूंजा कमलेश्वर नाथ धाम ,
रानीगंज तहसील क्षेत्र के सई नदी के पावन तट पर स्थित आस्था एवं विश्वास का केंद्र कमलेश्वर नाथ धाम जामताली मे शुक्रवार को सावन माह में पूर्णिमा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार ओझा उर्फ धीरज ओझा ने सपत्नीक वैदिक मंत्रोचारण के बीच विधि विधान से भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। और विधिवत भोलेनाथ का पूजन अर्चन कर आरती उतारी। और भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं भोलेनाथ के जयकारे से कमलेश्वर नाथ धाम गूंज उठा।
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष फलदाई माना जाता है। सावन माह में रुद्राभिषेक करने से मन को शांति और सुख समृद्धि और जनकल्याण होता है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन से धर्म के साथ आस्था प्रगाढ़ होती है। सावन माह में ही शिव जी ससुराल गए थे जहां पर उनका विधिवत पाद्य अर्घ स्नान से विधवत पूजन अर्चन किया गया था। इसीलिए सावन माह में शिव की पूजा विशेष फलदाई होती है। उन्होंने इस दौरान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना किया। रुद्राभिषेक का विद्यवत पूजन अर्चन प्रकांड विद्वान पंडित रामानंद ओझा ने संपन्न कराया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेश्वर प्रसाद दुबे, रामानंद ओझा, अश्वनी ओझा, सचिन दुबे, दीपक सिंह, बब्लू सिंह, करमचंद उमर वैश्य, पंडित पाल, अमित गुप्ता, ललित कुमार, विनय कुमार वकील सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट,ज्ञान सिंह पी आई न्यूज प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश
Comments
Post a Comment