विद्यालय से चोरी एलईडी टीवी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
विद्यालय से चोरी एलईडी टीवी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़।मान्धाता थाना क्षेत्र में संस्कार एजुकेशनल एकेडमी डाड़ी में हुई एलईडी टीवी चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सैमसंग कंपनी की एलईडी टीवी भी बरामद की है।डाड़ी गांव निवासी विद्यालय प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 22 अगस्त की शाम विद्यालय बंद कर वह घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब नौ बजे विद्यालय पहुंचे तो वहां लगी सैमसंग कंपनी की एलईडी टीवी गायब मिली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मान्धाता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मामले में वांछित रवि पटेल (23), नितिन पटेल (21), दोनों निवासी डाड़ी और संदीप पटेल (26) निवासी सराय मेहदीराय को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में नितिन ने पुलिस को बताया कि उसने प्रिंस उर्फ छोटू उर्फ भोला के साथ मिलकर रवि के कहने पर टीवी चोरी की थी। रवि ने बताया कि उसने टीवी छिपाकर रखने के लिए संदीप पटेल और मोहित पटेल को दी थी। पुलिस ने रवि की निशानदेही पर टीवी बरामद कर ली। मामले में चोरी का सामान बरामद होने पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
कार्रवाई थाना प्रभारी धनन्जय राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दूधनाथ पाल, उपनिरीक्षक अरविंद कुशवाहा समेत पुलिस टीम ने की।
Comments
Post a Comment