गौ माता कथा में उमड़े श्रद्धालु, गौ सेवा का लिया संकल्प

गौ माता कथा में उमड़े श्रद्धालु, गौ सेवा का लिया संकल्प
पट्टी। नगर स्थित विवाह मंडप में चल रही गौ माता कथा में बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथावाचक आनंद महाराज ने सनातन संस्कृति में गाय के धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। भजनों और धार्मिक प्रसंगों के बीच श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।आनंद महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति में गाय को गौ माता का दर्जा दिया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है। समुद्र मंथन के दौरान कामधेनु के प्रकट होने का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में भोजन बनने के बाद पहली रोटी गौ माता के लिए निकालने की परंपरा रही है। इसे गौ ग्रास कहा जाता है। यह परंपरा जीवों के प्रति करुणा और सह-अस्तित्व का संदेश देती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित गौ सेवा करने और बच्चों को भी भारतीय संस्कारों से जोड़ने का आह्वान किया।कथा के दौरान जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नगर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। समापन पर श्रद्धालुओं ने गौ सेवा और सनातन संस्कारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज