ईद मिलादुन्नबी का धूमधाम से निकला जुलूस
ईद मिलादुन्नबी का धूमधाम से निकला जुलूस
कुंडा। नगर पंचायत हीरागंज बाजार में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। अंजुमन रजाकमेटी हीरागंज के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला गया।जुलूस हीरागंज मस्जिद से शुरू होकर बाबागंज रोड, हीरागंज चौराहा और बाजार का भ्रमण करते हुए प्रतापगढ़ रोड स्थित मस्जिद गेट के सामने पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। युवा डीजे की धुन पर नारे लगाते हुए जुलूस में आगे चल रहे थे।समापन स्थल पर कमेटी की ओर से लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें जुलूस में शामिल लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जुलूस में महेशगंज, अहलादगंज, ऐधा समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद जुलूस में शामिल लोग कुंडा में निकलने वाले बड़े जुलूस में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महेशगंज थाने की पुलिस तैनात रही।
Comments
Post a Comment