रक्षाबंधन पर मिशन शक्ति को मिला नया संबल, महिला पुलिसकर्मियों को मिलीं दस स्कूटियां,स्कूल-कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ेगी महिला पुलिस की सक्रियता,

रक्षाबंधन पर मिशन शक्ति को मिला नया संबल, महिला पुलिसकर्मियों को मिलीं दस स्कूटियां,
स्कूल-कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ेगी महिला पुलिस की सक्रियता,
प्रतापगढ़। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को और प्रभावी बनाने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस ने मिशन शक्ति केंद्रों को मजबूत करने की पहल की है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय की मौजूदगी में मिशन शक्ति केंद्रों से जुड़ी महिला पुलिसकर्मियों को सीएसआर के माध्यम से 10 स्कूटियां वितरित कीं।स्कूटियां मिलने से महिला पुलिसकर्मियों की क्षेत्र में पहुंच और सक्रियता बढ़ेगी। मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों द्वारा स्कूल-कॉलेज, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित भ्रमण और गश्त की जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी योजनाओं व हेल्पलाइन की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।

शिकायत पर तत्काल पहुंचने में मिलेगी मदद

प्रतापगढ़।नई स्कूटियों का इस्तेमाल महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर मौके पर तत्काल पहुंचने के लिए भी किया जाएगा। महिला पुलिसकर्मी क्षेत्र में जनसंवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनेंगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराएंगी। इससे मिशन शक्ति अभियान को जमीनी स्तर पर और गति मिलने की उम्मीद है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद के अन्य थानों पर संचालित मिशन शक्ति केंद्रों को भी आवश्यकता के अनुसार जल्द स्कूटियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे सभी थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों को और प्रभावी तरीके से संचालित किया जा सकेगा।इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशांत राज, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय, परिवहन शाखा प्रभारी भगवान दास यादव समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मिशन शक्ति से जुड़े कर्मचारियों को महिला एवं बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, नियमित क्षेत्र भ्रमण करने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज