कार रोककर मारपीट और नकदी छीनने का आरोप
कार रोककर मारपीट और नकदी छीनने का आरोप
पट्टी।कंधई थाना क्षेत्र के अलीपुर नंबर 2 निवासी मो. आजाद पुत्र नूर मोहम्मद ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट करने के साथ ही पैसा छीनने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार घटना 30 अगस्त 2026 की शाम करीब 4 बजे की है। जब वह पट्टी बाजार से अपने चार पहिया वाहन से लौट रहा था। पट्टी बाईपास पर एलआईसी ऑफिस के पास उसे कुछ लोगों ने रोक लिया।
आरोप है कि हमलावरों ने उसकी सोने की चेन और दस हजार रुपये की नकदी छीन ली। विरोध करने पर उसे और बीच-बचाव करने आए उसके भाई को मारा-पीटा। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।
Comments
Post a Comment