गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी बांकेलाल उर्फ रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को खरहर बार्डर स्थित घाटमपुर पिडियन का पुरवा के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी बांकेलाल उर्फ रमेश कुमार पुत्र स्व. मेवालाल निवासी कादीपुर पूरे हीरावन, थाना कोतवाली देहात के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित आरोपियों की तलाश और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया।आरोपी के खिलाफ कोतवाली देहात में वर्ष 2025 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज