विद्युत अधिनियम के मामले में वारंटी गिरफ्तार

विद्युत अधिनियम के मामले में वारंटी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। विद्युत अधिनियम के मामले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर आसपुर देवसरा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार सोमवार को उपनिरीक्षक अवधराज यादव हमराह कांस्टेबल अजीत चौहान के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वारंटियों की तलाश के दौरान दाउदपुर गांव निवासी हरिशंकर यादव (42) पुत्र स्व. राम अछैवर के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया।थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के अनुसार हरिशंकर के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 138(बी) के तहत मुकदमा संख्या 24/2017 दर्ज है। मामले में विद्युत अधिनियम विशेष न्यायालय प्रतापगढ़ से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज