सीएचसी गेट पर गंदे पानी से होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं मरीज के साथ तीमारदार, समस्या का निस्तारण न होने से लोग परेशान
सीएचसी गेट पर गंदे पानी से होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं मरीज के साथ तीमारदार,
समस्या का निस्तारण न होने से लोग परेशान
प्रतापगढ़।पट्टी नगर के रायपुर रोड स्थित सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य प्रवेश द्वार पर बारिश में गंदा पानी एकत्रित हो जाता है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ तीमारदार, इसी गंदे पानी से अस्पताल पहुंचने को विवश हैं। काफी समय से चल रही यह समस्या का निस्तारण ना होने से लोगों में आक्रोश है।मुख्य मार्ग से अस्पताल जाने वाले रास्ते में बरसात हुई तो उसका पानी भर जाता है। यह पानी पूरे दिन यहीं पर भरा रहता है। इसके निकलने का कोई इंतजाम यहां पर नहीं है। उत्तर दिशा में सुलभ शौचालय का निर्माण फिर से हो रहा है। दूसरी तरफ नाली का निर्माण है ही नहीं। इससे यह पानी यहां से नहीं निकल पा रहा है। जरा सी बरसात हुई तो पानी यहीं पर भरकर बदबू फैलाता है। इसी बारिश के बदबूदार पानी से होगा। एंबुलेंस में मरीज जा रहे हैं बाइक से उनके तीमारदार और अस्पताल इलाज के लिए जाने वाले लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा पा रहा है।
Comments
Post a Comment