शिव मंदिर से घंटा चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार, घंटा बरामद
शिव मंदिर से घंटा चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार, घंटा बरामद
बेलखरनाथ धाम।पट्टी-रानीगंज मार्ग पर जलालपुर गांव स्थित एकांतेश्वर महादेव मंदिर से पंद्रह दिन पहले चोरी हुए 11 किलो के पीतल के घंटे का पट्टी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी का घंटा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसमें एक आरोपी के पास दो जीवित बम भी बरामद किया है।पूरेधना चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व देर रात कार सवार बदमाशों ने मंदिर में लगा घंटा उखाड़कर चोरी कर लिया था। ग्राम प्रधान शिवराम यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से दो आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर हर्जामऊ मोड़ से सूरज वनवासी उर्फ अन्नू उर्फ गोविंदा पुत्र राजबली निवासी रामपुर घुसकुरी थाना महाराजगंज जौनपुर व शिव कुमार उर्फ झंड़ी पुत्र अच्छे लाल निवासी रामकोला पट्टी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर चोरी गया 11 किलो का पीतल का घंटा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।घंटा बरामद होने पर मंदिर के संस्थापक अमित तिवारी व ग्रामीणों ने चौंकी इंचार्ज कमलेश कुमार एसआई अतुल कुमार दीवान सुनील गुप्ता सिपाही विवेक यादव का आभार जताया है।
Comments
Post a Comment