छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय

छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
प्रतापगढ़।रानीगंज थाना पुलिस की साइबर सेल और मिशन शक्ति टीम ने बुधवार को फतेहपुर स्थित देवकी विद्या मंदिर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं को साइबर ठगी के नए तरीकों की जानकारी देकर सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।पुलिस टीम ने बताया कि साइबर ठग पार्सल पहुंचाने, बिजली बिल बकाया, बैंक खाते का सत्यापन और सरकारी योजनाओं के नाम पर मोबाइल पर फर्जी संदेश और लिंक भेजते हैं। लिंक खोलने पर मोबाइल में संदिग्ध अनुप्रयोग डाउनलोड कराने का प्रयास किया जाता है। इसके जरिये ठग संदेश, संपर्क सूची, एक बार इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर आर्थिक ठगी कर सकते हैं।
छात्राओं को सलाह दी गई कि मोबाइल में कोई भी अनुप्रयोग केवल अधिकृत माध्यम से ही डाउनलोड करें। अनजान संदेश या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी के कहने पर कोई संदिग्ध अनुप्रयोग डाउनलोड न करें। बैंक खाता, एटीएम, एक बार इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड, गुप्त पहचान संख्या और अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने की हिदायत दी गई।पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर अपराध सहायता नंबर 1930 पर सूचना दें। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा सिंह, महिला आरक्षी चांदनी विश्वकर्मा और महिला आरक्षी प्रियंका कुशवाहा मौजूद रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज