अन्नपूर्णा भवन के निर्माण में अनियमितता का आरोप, पिलर में सीमेंट की बोरियां डालने का वीडियो वायरल

अन्नपूर्णा भवन के निर्माण में अनियमितता का आरोप, पिलर में सीमेंट की बोरियां डालने का वीडियो वायरल
पट्टी। तहसील क्षेत्र की बेला ग्राम सभा में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। निर्माण स्थल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पिलर के अंदर सीमेंट की बोरियां डाली हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी योजना के तहत बन रहे भवन के निर्माण में निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है। पिलर में सीमेंट की बोरियां डाले जाने से निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की तकनीकी जांच कराकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और मुख्य विकास अधिकारी से वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कराने की मांग की है। साथ ही निर्माण में अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

जांच कराकर होगी कार्रवाई

एसडीएम पट्टी पूरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि निर्माण में इस तरह की अनियमितता की जा रही है तो जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज