आंगनबाड़ी से छह हजार रुपये भेजने का झांसा, लिंक टच करते ही खाते से कटे 11 हजार

आंगनबाड़ी से छह हजार रुपये भेजने का झांसा, लिंक टच करते ही खाते से कटे 11 हजार
पट्टी। आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों के खाते में छह हजार रुपये भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने युवक के खाते से 11 हजार रुपये उड़ा दिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।डाही गांव निवासी पंकज कुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब 5:25 बजे उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आंगनबाड़ी केंद्र प्रतापगढ़ का कर्मचारी बताया। उसने पूछा कि उसके बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र से रुपये मिले हैं या नहीं। पंकज ने रुपये नहीं मिलने की बात कही।इस पर फोन करने वाले ने कहा कि बच्चों के लिए छह हजार रुपये आए हैं और वह एक लिंक भेज रहा है। लिंक को टच करते ही रुपये खाते में पहुंच जाएंगे। उसकी बातों में आकर पंकज ने जैसे ही लिंक टच किया, उसके खाते से 11 हजार रुपये कट गए। खाते से रकम निकलने का मैसेज आने पर उसे साइबर ठगी का पता चला। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज