ऊंचाहार एक्सप्रेस में यात्री के साथ जहरखुरानी की आशंका

ऊंचाहार एक्सप्रेस में यात्री के साथ जहरखुरानी की आशंका
कुंडा/प्रतापगढ़। चंडीगढ़ से ऊंचाहार एक्सप्रेस में सवार राजू उर्फ रतन गुप्ता को उन्नाव के तकिया स्टेशन पर उतरना था। ट्रेन में सफर के दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत हो गए। कुंडा रेलवे स्टेशन पर मिलने के बाद सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उन्हें उपचार के लिए कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया।जानकारी मिलने पर उनकी बेटी सीतु गुप्ता भी अस्पताल पहुंचीं। परिजनों के अनुसार राजू के पास पिट्ठू बैग और एक झोला था, जो गायब मिला। उनकी जेब में भी रुपये नहीं थे। परिजनों ने ट्रेन में जहरखुरानी कर सामान और रुपये ले जाने की आशंका जताई है।मौके पर कांस्टेबल रोहित, दीपेंद्र और उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव मौजूद रहे। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज