अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को आसपुर देवसरा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सचिन कुमार ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए मो. सहबाज अहमद (24) पुत्र मो. शकील अहमद निवासी बारौती, थाना पट्टी को करनलगंज थाना क्षेत्र के सादिया मोहल्ले स्थित एक कमरे से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ संबंधित प्राथमिकी में अपहरण की धाराओं में कार्रवाई की गई थी। विवेचना के दौरान प्रयागराज के रामबाग स्थित शक्ति होटल से मिले साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज