मृतक अर्जुन के परिजनों को प्रशासन ने सपा प्रतिनिधिमंडल से मिलवाया,एडीएम ने पांच व प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित को दिया एक लाख रुपए का चेक,

मृतक अर्जुन के परिजनों को प्रशासन ने सपा प्रतिनिधिमंडल से मिलवाया,

एडीएम ने पांच व प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित को दिया एक लाख रुपए का चेक,
प्रतापगढ़।मोलनापुर गांव के अर्जुन गौतम की पट्टी कोतवाली परिसर में हुई संदिग्ध मौत के मामले में शनिवार को सपा प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने मोलनापुर गांव में जाने से रोक दिया।प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और शांति-व्यवस्था का हवाला देते हुए गांव में सुबह से ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी।दोपहर बाद प्रशासन ने मृतक अर्जुन गौतम के पिता लल्लू राम,भाई कमलेश व उनकी पत्नी तथा चाचा सहित अन्य परिजनों को जिला मुख्यालय ले जाकर डाक बंगले पर सपा प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करवाई।जिसमें रानीगंज विधायक आरके वर्मा, पट्टी विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक मुन्ना यादव, सांसद प्रतिनिधि बीएल पटेल,विजय यादव, रमाशंकर यादव,ललित यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।इस दौरान एडीएम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता पांच लाख रुपए व सपा प्रतिनिधि मंडल ने एक लाख रुपए का चेक सहायता राशि पीड़ित परिवार को दी।
परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि पुलिस ने उनके बेटे की हत्या की है और मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं रानीगंज विधायक आरके वर्मा ने कहा कि पट्टी पुलिस ने दोनों परिवारों के साथ अन्यान्य किया है। इसकी जांच होनी चाहिए।सपा प्रतिनिधिमंडल ने भरोसा दिलाया कि पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज