हैंसी बाजार में दुकान से चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार,चोरी के एम्पलीफायर, स्पीकर, मिक्सर समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद,
हैंसी बाजार में दुकान से चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार,
चोरी के एम्पलीफायर, स्पीकर, मिक्सर समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद,
प्रतापगढ़।मांधाता पुलिस ने हैंसी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए एम्पलीफायर, स्पीकर, मिक्सर, ट्वीटर और डिस्ट्रीब्यूटर समेत भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है। बरामद सामान की पहचान दुकान मालिक विपुल पटेल ने की है।पुलिस के अनुसार, 26/27 सितंबर की रात हैंसी बाजार स्थित विपुल पटेल की दुकान से इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हुआ था। मामले में मांधाता थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। बुधवार को उपनिरीक्षक प्रभात वर्मा और उपनिरीक्षक अनूप यादव पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मिश्रपुर जाने वाले रास्ते पर संत निरंकारी आश्रम के आगे से तीन युवकों को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुपम पटेल (20) निवासी परसरामपुर, आदित्य यादव (18) निवासी शोभीपुर और सौरभ पटेल (19) निवासी परसरामपुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकान में चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर साथी के खपरैल के घर से तीन एम्पलीफायर, छह 15 इंच के स्पीकर, दो मिक्सर, 57 ट्वीटर और एक डिस्ट्रीब्यूटर बरामद किया गया। आरोपियों के पास से रियलमी, वीवो और रेडमी के तीन एंड्रॉयड मोबाइल भी मिले।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रभात वर्मा, अनूप यादव, हेड कांस्टेबल रविशंकर यादव, कांस्टेबल ज्वाला सिंह और सर्वेश पांडेय शामिल रहे। एसओजी टीम में प्रभारी अमित चौरसिया, हेड कांस्टेबल धनंजय राय, मोहित यादव, राजेंद्र, कांस्टेबल जगदीर सिंह, आशुतोष पांडेय और दुबे शामिल रहे। आरोपियों को न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया गया था जहां से जेल भेज दिया गया।
Comments
Post a Comment