बाइक सवार युवकों ने विधवा महिला लिफ्ट का झांसा देकर छीने 10 हजार रुपये, ,पड़ोसियों का नाम बताकर बाइक पर बैठाया
बाइक सवार युवकों ने विधवा महिला लिफ्ट का झांसा देकर छीने 10 हजार रुपये, ,
पड़ोसियों का नाम बताकर बाइक पर बैठाया
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के डाही गांव की रहने वाली विधवा महिला कुसुम यादव से बाइक सवार दो युवकों लिफ्ट देने का झांसा देकर 10 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। महिला मोबाइल खरीदने के लिए रुपये लेकर पट्टी बाजार जा रही थी। रास्ते में मिले युवकों ने उसके पड़ोसियों का नाम बताकर खुद को परिचित बताया। महिला से पट्टी जाने की बात कही। परिचित समझकर महिला उनकी बाइक पर बैठ गई।
पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि अतरौरा गांव के पास पहुंचने पर बाइक सवार युवकों ने उससे पूछा कि उसके पास कितने रुपये हैं। इसके बाद दोनों ने उसका बैग छीन लिया। बैग में रखे 10 हजार रुपये निकालने के बाद बाइक सवार दोनों युवक महिला को वहीं छोड़कर बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद महिला परेशान होकर पुलिस के पास पहुंची। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि ऐसी किसी भी मामले की जानकारी नहीं है जानकारी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment