सीएचसी अमरगढ़ में प्रसूता का बिना बताए लिया ब्लड, जांच के नाम पर 1100 रुपये वसूलने का आरोप

सीएचसी अमरगढ़ में प्रसूता का बिना बताए लिया ब्लड, जांच के नाम पर 1100 रुपये वसूलने का आरोप
पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र में सीएचसी अमरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के बीच बाहर की निजी पैथोलॉजी के जरिए प्रसूता का बिना तीमारदार को बताए ब्लड सैंपल लेने और जांच के नाम पर 1100 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर तीमारदारों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। मामले ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और निजी पैथोलॉजी के दखल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र निवासी दयाराम सरोज अपनी बहू नीलू पत्नी प्रदीप कुमार को प्रसव के लिए सीएचसी अमरगढ़ लेकर आए थे। नीलू ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया और उसे अस्पताल के वार्ड में भर्ती किया गया। दयाराम का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने प्रसूता की खून की जांच कराने की बात कही। उन्होंने अस्पताल में ही जांच कराने की बात कही तो नर्स ने बाहर की निजी पैथोलॉजी से जांच कराने की बात कही।
दयाराम के मुताबिक, वह अपनी जान-पहचान के पैथोलॉजी संचालक को बुलाने के लिए बाहर चले गए। वापस लौटे तो पता चला कि उनकी जानकारी के बिना ही किसी अन्य निजी पैथोलॉजी संचालक ने प्रसूता का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया था। आरोप है कि जांच के नाम पर 1100 रुपये भी वसूल लिए गए। जानकारी होने पर तीमारदारों ने आपत्ति जताते हुए अस्पताल में हंगामा किया।हंगामे के दौरान तीमारदारों ने वार्ड की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि प्रसूता के बेड पर चादर तक नहीं थी और कमरे का पंखा भी नहीं चल रहा था। अस्पताल की ओर से प्रसूता को भोजन नहीं दिए जाने का भी आरोप लगाया गया।
तीमारदारों ने निजी पैथोलॉजी के अस्पताल में प्रवेश और बिना अनुमति सैंपल लिए जाने की जांच की मांग की है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।सीएचसी अधीक्षक का पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। मामले में अस्पताल प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज