खेत से लौट रही महिला के साथ छिनैती का आरोप, गले से चेन और लॉकेट छीने,रास्ते के पुराने विवाद में वारदात का आरोप, पीड़िता ने 112 पर दी सूचना; मौके पर पहुंची पुलिस,

 खेत से लौट रही महिला के साथ छिनैती का आरोप, गले से चेन और लॉकेट छीने,

रास्ते के पुराने विवाद में वारदात का आरोप, पीड़िता ने 112 पर दी सूचना; मौके पर पहुंची पुलिस,
प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा किलाई में खेत से घर लौट रही एक महिला ने अपने पड़ोसी पर गले की चेन और लॉकेट छीनने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके साथ खींचतान करते हुए वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किलाई गांव निवासी मोनी प्रजापति पत्नी हरिकेश कुमार प्रजापति का आरोप है कि वह खेत से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले उत्कर्ष गुप्ता ने उन्हें पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया और उनके गले से चेन व लॉकेट छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि उसका और पड़ोसी पक्ष का रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। महिला ने इसी पुराने विवाद के बीच चेन और लॉकेट छीनने की घटना का आरोप लगाया है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया ने बताया। मारपीट की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर न्यायोचित करवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज