अशोकपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 127 मरीजों का हुआ उपचार,पांच आदर्श आचार्यों को किया गया सम्मानित, ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सुविधा ,
अशोकपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 127 मरीजों का हुआ उपचार,
पांच आदर्श आचार्यों को किया गया सम्मानित, ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सुविधा ,
पट्टी।एकल अभियान अंचल प्रतापगढ़ के पट्टी ब्लॉक अंतर्गत अशोकपुर ग्राम सभा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 127 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच आदर्श आचार्यों को सम्मानित भी किया गया।शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर एकल अभियान के भाग गतिविधि प्रशिक्षक बृजेश सिंह ने कहा कि संगठन गांव-गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता की सुविधाएं पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि एकल अभियान प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य, ग्राम विकास, जागरण और संस्कार शिक्षा सहित पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है।शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई और जरूरत के अनुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संच अध्यक्ष राम चरित्र वर्मा ने की।इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि सजीवन सोनी, सत्यप्रकाश जायसवाल, राकेश कुमार, संच प्रशिक्षिका शोभा भारती, रजनी सरोज सहित एकल अभियान के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment