पट्टी में गांधी जयंती पर सफाईकर्मियों का सम्मान, 157 घंटे चला महासफाई अभियान
पट्टी में गांधी जयंती पर सफाईकर्मियों का सम्मान, 157 घंटे चला महासफाई अभियान
पट्टी। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पट्टी में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।इसके बाद नगर में चलाए गए 157 घंटे के विशेष महासफाई अभियान में दिन-रात जुटकर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने वाले सफाईकर्मियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सफाईकर्मियों के चेहरे खिल उठे।नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि गांधी जयंती केवल महात्मा गांधी को याद करने का दिन नहीं, बल्कि स्वच्छता का संकल्प लेने का अवसर भी है। गांधीजी ने स्वच्छता को बेहद महत्वपूर्ण माना था। नगर के सफाईकर्मियों ने 157 घंटे के विशेष अभियान में मेहनत कर स्वच्छता के संदेश को धरातल पर उतारने का काम किया है।
समारोह में मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र सोनी, सभासद राम चरित्र वर्मा, डॉ. केएल विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, सजीवन सोनी, बीके सिंह, राजेश सरोज, मोहम्मद कैफ, मनोज खंडेलवाल, रजनीश मौर्य समेत नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment