श्री हनुमान रामलीला समिति की नई कार्यकारिणी गठित, दिनेश बहादुर सिंह अध्यक्ष बने,20 नवंबर से शुरू होगा रामलीला का मंचन, प्रिन्स बरनवाल को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

श्री हनुमान रामलीला समिति की नई कार्यकारिणी गठित, दिनेश बहादुर सिंह अध्यक्ष बने,

20 नवंबर से शुरू होगा रामलीला का मंचन, प्रिन्स बरनवाल को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी
पट्टी।पट्टी नगर के रायपुर रोड स्थित विवाह मंडपम में बुधवार को श्री हनुमान रामलीला समिति की बैठक आयोजित की गई। विजय महामंत्र ‘श्रीराम जय राम’ के उच्चारण के साथ शुरू हुई बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें दिनेश बहादुर सिंह को अध्यक्ष और प्रिन्स बरनवाल को महामंत्री चुना गया। बैठक का संचालन प्रिन्स बरनवाल ने किया।नई कार्यकारिणी में अशोक कुमार जायसवाल को संरक्षक, बृजेश सिंह को प्रबंधक, राम चरित्र वर्मा और रमेश सोनी को उपाध्यक्ष, राजकुमार वर्मा को सह-प्रबंधक, मनुज जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं रामबहादुर पाल को निदेशक, राम सिंह को संगीत निर्देशक, सुजीत गुप्ता को प्रचार मंत्री तथा राहुल सोनी और शिवकुमार सोनी को सह-प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन 20 नवंबर से शुरू होगा। आयोजन को सफल बनाने और बेहतर व्यवस्था के लिए सदस्यों ने आपसी सहयोग से कार्य करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर कैलाश सिंह, राजू श्रीवास्तव, राम मुसाफिर चौधरी, सौरभ सिंह, राजन उमरवैश्य सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज