पट्टी की रामलीला समिति का गठन, 27 नवंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक दशहरा मेला
पट्टी की रामलीला समिति का गठन, 27 नवंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक दशहरा मेला
पट्टी। नगर में श्री रामलीला समिति की बैठक में इस वर्ष ऐतिहासिक दशहरा मेला 27 नवंबर से शुरू कराने का निर्णय लिया गया। मेला 29 और 30 नवंबर की रात भरत मिलाप के साथ संपन्न होगा। शनिवार को पट्टी नगर चौक स्थित समिति के संरक्षक अखिलेश जायसवाल के मकान पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से मेला 20 दिनों तक आयोजित करने और भरत मिलाप की चौकियों की चौड़ाई छह फीट रखने का निर्णय लिया गया। अधिक चौड़ाई वाले डीजे से चौकियों के आवागमन में परेशानी होने की आशंका को देखते हुए यह फैसला किया गया।बैठक में पिछले वर्ष का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष पंकज खंडेलवाल ने प्रस्तुत किया, जिसे करतल ध्वनि से पारित किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया।समिति में अध्यक्ष जुग्गीलाल जायसवाल, उपाध्यक्ष राम प्रकाश जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल व अवधेश सिंह, प्रबंधक सुरेश कुमार जायसवाल, उप प्रबंधक अखिलेश जायसवाल, महामंत्री अशोक कुमार श्रीवास्तव, मंत्री सत्य नारायण खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष पंकज खंडेलवाल और प्रचार मंत्री चंद्रकेश सिंह चुने गए।वहीं प्रबंध समिति के संरक्षक राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अशोक कुमार जायसवाल, खेदनलाल जायसवाल, डॉ. केपी विश्वकर्मा, अतुल कुमार खंडेलवाल, डॉ. शकील अहमद और अजय कुमार जायसवाल बनाए गए। बैठक की अध्यक्षता जुग्गीलाल जायसवाल ने की, जबकि संचालन महामंत्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment