शैलेश पाण्डेय को भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारीभाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से 29 पदाधिकारियों की सूची जारी
शैलेश पाण्डेय को भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से 29 पदाधिकारियों की सूची जारी
प्रतापगढ़।भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी सूची में कुल 29 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
जारी सूची में शैलेश पाण्डेय को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। शैलेश पाण्डेय के प्रदेश मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
सूची में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महामंत्री, 12 प्रदेश मंत्री और 1 प्रदेश कोषाध्यक्ष शामिल हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में रामबाबू द्विवेदी, बीके गंगवार, राजकुमार शर्मा, रणवीर राणा, नेमपाल सिंह लोधी समेत 12 नाम हैं। वहीं बच्चू उपेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिकरवार, रामानंद कटियार और अशीष त्रिपाठी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
प्रदेश मंत्री के रूप में गौरव तोमर, देवेश राय, ललित पटरिया, विरलेश यादव, सुनील नागर, धर्म विजय गंगवार, नरदेव सिंह चौधरी, प्रदीप त्यागी, सुनील राजपूत, शैलेश पाण्डेय, कपिल शर्मा और विवेक पाण्डेय को जिम्मेदारी मिली है। संजय सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा किसान मोर्चा के इस नई टीम के गठन से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Comments
Post a Comment