अप्रैल की 40वीं रैंक से सितंबर में पांचवें स्थान पर पहुंचा प्रतापगढ़, 147 लोगों को वापस मिले गुम मोबाइल

अप्रैल की 40वीं रैंक से सितंबर में पांचवें स्थान पर पहुंचा प्रतापगढ़, 147 लोगों को वापस मिले गुम मोबाइल
प्रतापगढ़।जिले में गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सितंबर माह में विभिन्न कंपनियों के 147 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 23 लाख 52 हजार रुपये बताई गई है। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित साईं कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के निर्देशन में सर्विलांस सेल और जिले के सभी थानों की साइबर टीमों ने तकनीकी सहायता से मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस के अनुसार, सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल फोन की ट्रेसबिलिटी के आधार पर सितंबर में 85 प्रतिशत रिकवरी की गई। इसके चलते प्रतापगढ़ ने अप्रैल की 40वीं रैंक से सितंबर में पांचवां स्थान हासिल किया।बरामद मोबाइल फोन में वीवो के 37, ओप्पो के 23, रियलमी के 20, रेडमी के 17, सैमसंग के 18, मोटोरोला के छह, टेक्नो और पोको के सात-सात, वनप्लस के पांच, एपल के दो, इनफिनिक्स के तीन तथा आईटेल और लावा का एक-एक मोबाइल शामिल है।पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुमश या चोरी होने पर तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं और सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से उसका आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराएं। इससे मोबाइल के दुरुपयोग पर रोक लगाने और उसकी बरामदगी में मदद मिलती है। लोग www.ceir.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। मोबाइल चोरी होने पर सिम कार्ड ब्लॉक कराने और बैंक खातों की सुरक्षा के लिए संबंधित बैंक से संपर्क करने की भी सलाह दी गई।

*इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका*

मोबाइल बरामदगी अभियान में सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अजित सिंह सहित सर्विलांस टीम और जिले के विभिन्न थानों की साइबर टीमों ने योगदान दिया। पुलिस के अनुसार, अभियान में अंतू, कोहंडौर, पट्टी, कंधई, आसपुर देवसरा, दिलीपपुर, रानीगंज, देल्हूपुर, मान्धाता, फतनपुर, महेशगंज, नगर कोतवाली, जेठवारा, लालगंज, संग्रामगढ़, सांगीपुर, उदयपुर, बाघराय, कुंडा, नवाबगंज, हथिगवां, मानिकपुर और लीलापुर थानों की टीमें शामिल रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज