जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रामराज इंटर कॉलेज का दबदबा400 मीटर दौड़ में विवेक वर्मा ने हासिल किया दूसरा स्थान, सत्यम को गोला फेंक में मिली सफलता
जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रामराज इंटर कॉलेज का दबदबा
400 मीटर दौड़ में विवेक वर्मा ने हासिल किया दूसरा स्थान, सत्यम को गोला फेंक में मिली सफलता
पट्टी।74वीं जनपदीय एथलेटिक्स एवं खेलकूद प्रतियोगिता में रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज पट्टी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले एनसीसी कैडेट विवेक वर्मा और गोला फेंक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट सत्यम को विद्यालय में सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी ने दोनों खिलाड़ियों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही प्रतियोगिता की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यायाम शिक्षक वेद प्रकाश उपाध्याय के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक राकेश मिश्र ने किया।
Comments
Post a Comment