एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण अभियान की परखी प्रगति,फार्म-6 के आवेदन उसी दिन ऑनलाइन कराने के निर्देश, छूटे पात्र मतदाताओं के पंजीकरण पर दिया जोर,
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण अभियान की परखी प्रगति,
फार्म-6 के आवेदन उसी दिन ऑनलाइन कराने के निर्देश, छूटे पात्र मतदाताओं के पंजीकरण पर दिया जोर,
प्रतापगढ़। विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को एसडीएम पट्टी सुनील कुमार ने बेलखरनाथ धाम, पट्टी, आसपुर देवसरा एवं मंगरौरा विकासखंड के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति परखी और मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन तथा प्राप्त दावे और आपत्तियों की स्थिति की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निर्देश दिया कि बूथों पर प्राप्त फार्म-6 के आवेदनों को उसी दिन ऑनलाइन किया जाए, ताकि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में समय से दर्ज हो सकें। उन्होंने विशेष रूप से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों, महिलाओं और युवाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।एसडीएम ने बीएलओ और सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या उसमें संशोधन कराने के लिए आने वाले नागरिकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अभियान में पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए, जिससे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
Comments
Post a Comment