गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के जयकारे
गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के जयकारे
प्रतापगढ़। रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज पट्टी में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद एनसीसी कैडेटों ने भारत माता की जय के जयकारे लगाए, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।प्रधानाचार्य समेत विद्यालय के शिक्षकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही विद्यालय से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित वीर मुनीश्वर दत्त उपाध्याय और पूर्व विधायक पंडित रामराज शुक्ल के चित्रों पर भी माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी ने कहा कि गांधी और शास्त्री जैसे दो महान पुरुषों की जयंती एक साथ मनाने का अवसर हम सभी के लिए गौरव की बात है। देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में उनके त्याग, संघर्ष और योगदान से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता अरुण मिश्र ने किया। इस दौरान सतीश पांडेय, राजेश दुबे, एनसीसी अधिकारी सुरेश मिश्रा, नीलाभ मिश्र, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार अशोक कुमार, प्रमोद दुबे, जगन्नाथ यादव, राकेश मिश्रा, देवी प्रसाद तिवारी, जयप्रकाश मिश्रा, सिद्धेश शुक्ला, पंकज तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय, राजशेखर पांडेय, उमाकांत तिवारी, विनोद मिश्रा, अमित बरनवाल, बलवंत, आशुतोष, शिवम धुरिया आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment