कंपनी बाग में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती
कंपनी बाग में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती
प्रतापगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से कंपनी बाग में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और व्यापारियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से हुआ।जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के मार्ग के प्रतीक हैं, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, त्याग और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। उनके त्याग और बलिदान के कारण देशवासी स्वतंत्र लोकतांत्रिक भारत में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने सभी से दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
इस दौरान अभय खंडेलवाल, संजय सोनी, चंद्र प्रकाश शुक्ल, श्याम शंकर सिंह, दीपक केसरवानी, नारायण खंडेलवाल, राहुल केसरवानी, सरदार महेंद्र सिंह, अरविंद जैन, डॉ. मनीष सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment