सांप के काटने से युवक की मौत, घर का इकलौता चिराग बुझा

सांप के काटने से युवक की मौत, घर का इकलौता चिराग बुझा
बेलखरनाथ धाम।कंधई थाना क्षेत्र के करमाही गांव में मंगलवार को जहरीले सांप के काटने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।करमाही गांव निवासी विजय सिंह का 24 वर्षीय इकलौता बेटा पीयूष घर में सो रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे काट लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पीयूष एक भाई और एक बहन में इकलौता बेटा था। उसकी बहन कक्षा नौ की छात्रा है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर पहुंचते ही स्वजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
शाम होने के कारण मंगलवार को अंतिम संस्कार नहीं हो सका। परिजनों के अनुसार बुधवार को पीयूष का अंतिम संस्कार किया जाएगा।कंधई कोतवाल आदित्य सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। स्वजन शव को घर ले गए हैं और बुधवार को अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही गई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज