यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन,व्यापार मंडल ने शुल्क समाप्त करने की उठाई मांग, प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को भेजा पत्र,

यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन,

व्यापार मंडल ने शुल्क समाप्त करने की उठाई मांग, प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को भेजा पत्र,
प्रतापगढ़। यूपीआई से भुगतान लेने पर निर्धारित शर्तों के तहत 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारी पारसनाथ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ज्ञापन भेजकर शुल्क समाप्त करने की मांग की।व्यापारियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगने से कारोबारियों की लागत बढ़ेगी और उनकी आय प्रभावित होगी। व्यापारी पहले से ही विभिन्न करों का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क से उन पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है। व्यापार मंडल ने व्यापारियों के हित में इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की।यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल और प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री रमेश चंद्र अग्रहरि के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया।इस दौरान संजय सोनी, अभय खंडेलवाल, सरदार महेंद्र सिंह, राहुल केसरवानी, नारायण खंडेलवाल, शिवम केसरवानी, सरदार वसिंदर सिंह, श्याम शंकर सिंह, दीपक केसरवानी, दीपू, प्रशांत सिंह, मनीष मिश्रा, अनुराग सिंह, अख्तर राईन, प्रदीप यादव, आशीष सिंह और धर्मेंद्र यादव समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज