खंड विकास अधिकारी ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन, मां दुर्गा के किए दर्शनदियावां जमालपुर में दुर्गा समिति के कार्यक्रम में शामिल हुए राजीव पांडेय, ग्रामीणों को दी शुभकामनाएं

खंड विकास अधिकारी ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन, मां दुर्गा के किए दर्शन

दियावां जमालपुर में दुर्गा समिति के कार्यक्रम में शामिल हुए राजीव पांडेय, ग्रामीणों को दी शुभकामनाएं
प्रतापगढ़।आसपुर देवसरा क्षेत्र के दियावां उमरा जमालपुर गांव में शुक्रवार की देर रात 9:30 बजे खंड विकास अधिकारी राजीव पांडेय ने श्री दुर्गा समिति दियावां जमालपुर की ओर से कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया और समस्त ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक आयोजनों और सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी सहभागिता जताई। इस अवसर पर सुधाकर मिश्र, सुरेंद्र दुबे, आशीष दुबे, रामराज यादव, रुद्रमणि दुबे, राजेश यादव (डब्बेलाल), कृष्णदत्त शुक्ल, राघव राम यादव, दयाराम यादव, रामसागर यादव, वीरेंद्र दुबे, पूर्व प्रधान रामकिशोर, राम पदार्थ प्रजापति, कुलदीप कुमार, महानरायन पांडेय, त्रिवेणी पांडेय, शीतला शुक्ल, सालिकराम निषाद, शीतला निषाद और सुरेश निषाद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज