पीएम किसान सम्मान निधि में सेंधमारी का आरोप, संविदा ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तार

पीएम किसान सम्मान निधि में सेंधमारी का आरोप, संविदा ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तार
प्रतापगढ़।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फर्जी पंजीकरण कर सरकारी पोर्टल का दुरुपयोग करने के आरोप में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुंडा तहसील में तैनात संविदा ऑपरेटर भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, गिरोह बिना भूमि रिकॉर्ड के अपात्र लोगों का पंजीकरण कराकर अवैध वसूली करता था।पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवकुमार यादव निवासी सराय छत्ता, थाना संग्रामगढ़, अनुराग गुप्ता निवासी पांडेय का पुरवा, थाना कुंडा और जितेंद्र कुमार निवासी नया पुरवा, थाना कुंडा के रूप में की।पुलिस के मुताबिक, अनुराग गुप्ता कुंडा तहसील में संविदा वीआरसी ऑपरेटर के पद पर तैनात था। आरोप है कि उसने सरकारी पोर्टल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग करने में भूमिका निभाई। शिवकुमार यादव पर सीएससी संचालक के रूप में अपात्रों की एंट्री करने और जितेंद्र कुमार पर अवैध लेनदेन में सहयोग करने का आरोप है।
आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड और एक बायोमेट्रिक डिवाइस बरामद की गई है। इनमें आईफोन 16 प्रो, सैमसंग एस25, दो वीवो वी29 प्रो और रियलमी 8 मोबाइल शामिल हैं। पुलिस को डिजिटल लेनदेन के स्क्रीनशॉट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी मिले हैं।इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा अपराध संख्या 30/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं 66सी और 66डी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज