झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला युवक गिरफ्तार
झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला युवक गिरफ्तार
बेलखरनाथ धाम।
शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने के मामले में वांछित चल रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दोनई गांव निवासी संदीप पुत्र लल्लू उर्फ लाल मनि के विरुद्ध दिलीपपुर थाना में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने फरार चल रही आरोपित को मुखबिर की सूचना पर दिलीपपुर थाना के
एसआई नन्दू यादव कांस्टेबल निर्दोष कुमार व सिपाही शिवम सिंह ने नजियापुर मोड़ पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि पीड़िता से उसका चार साल से प्रेम प्रसंग था और मुकदमा दर्ज होने के बाद वह शहर से बाहर भागने की तैयारी में था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment