बेसार में पटेल नवदुर्गा समिति का भव्य आयोजन: अंतिम दिन विशाल भंडारे और नौटंकी का होगा आयोजन

बेसार में पटेल नवदुर्गा समिति का भव्य आयोजन: अंतिम दिन विशाल भंडारे और नौटंकी का होगा आयोजन
प्रतापगढ़।पट्टी क्षेत्र में इन दिनों शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सेठ अमर बहादुर पटेल के नेतृत्व में पटेल नवदुर्गा समिति, बेसार द्वारा आयोजित नवदुर्गा महोत्सव में रोजाना हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे हैं और प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।आयोजन के तहत रात को नियमित रूप से भव्य आरती, मनमोहक झांकियों, जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। इन धार्मिक आयोजनों से आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सनातन धर्म का बेहतर प्रचार-प्रसार हो रहा है तथा युवाओं में धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना जागृत हो रही है।समिति के अध्यक्ष सेठ अमर बहादुर पटेल ने जानकारी दी कि महोत्सव के अंतिम चरण में आगामी 19 अक्टूबर 2026 को एक विशाल और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। इस महाप्रसाद कार्यक्रम में लगभग 20,000 भक्तगणों के शामिल होने और प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है।इसके साथ ही, भक्तों के मनोरंजन और सांस्कृतिक उल्लास के लिए प्रसिद्ध मोहम्मद इदरीश की नौटंकी का विशेष आयोजन भी किया गया है, जो इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा।इस धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान को सफल बनाने में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों और प्रतिष्ठानों का निःशुल्क सहयोग प्राप्त हो रहा है।प्रकाश व्यवस्था सुनील पटेल द्वारा,टेंट व्यवस्था मयूर टेंट हाउस द्वारा तथा साउंड शुभम पटेल द्वारा निःशुल्क।
पटेल नवदुर्गा समिति के अध्यक्ष सेठ अमर बहादुर पटेल ने क्षेत्रवासियों, माता के भक्तों और आसपास के सभी नागरिकों से विनम्र अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर भारी से भारी संख्या में पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करें और इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज