उडैयाडीह इलाके में एक ही दिन चार मौतें,हर गांव में पसरा मातमतीन की बीमारी के चलते तो एक ने लगाई फांसी
उडैयाडीह इलाके में एक ही दिन चार मौतें,हर गांव में पसरा मातम
तीन की बीमारी के चलते तो एक ने लगाई फांसी
बेलखरनाथ धाम।उडैयाडीह इलाके में बुधवार को मौत ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा क्षेत्र सहम गया। 24 घंटे के भीतर चार अलग-अलग गांवों में चार लोगों की मौत हो गई। जिससे इलाके में मातम छा गया।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के किठौली जलालपुर गांव निवासी रामचंद्र वर्मा के 25 वर्षीय बेटे विवेक वर्मा का शव उसके मुर्गी फार्म में बुधवार को फंदे से लटका मिला।सूचना पर पहुंची पट्टी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं उडैयाडीह बाजार निवासी शिक्षक संतोष जायसवाल (46) का बुधवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही विद्यालय और बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में अवध मेडिकल स्टोर के संचालक
गजरिया गांव निवासी संदीप सिंह (56) का लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से लोग स्तब्ध रह गए।जलालपुर किठौली गांव निवासी राधे श्याम पांडेय (65) का भी बुधवार को निधन हो गया।
एक ही दिन में चार मौतों से उडैयाडीह, जलालपुर किठौली, गजरिया के गांवों में मातम पसरा है।ग्रामीणों का कहना है कि एक ही दिन चार मौतों से इलाके में मातम छा गया है।
Comments
Post a Comment