खेल उत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित

खेल उत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित
प्रतापगढ़।सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज में रविवार को तरुण चेतना प्रतापगढ़ की ओर से वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। बाल अधिकार परियोजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
खेलउत्सव में लूडो, कैरम बोर्ड, रस्सीकूद, बैडमिंटन, दौड़ और क्रिकेट सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि बहुता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वाहिद अंसारी ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। रूर चौकी प्रभारी अरुण कुमार मौर्य ने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बहुता के प्रधानाध्यापक तीर्थराज वर्मा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित अध्ययन करने की अपील की।
कार्यक्रम में हकीम अंसारी, ब्रह्मदेव उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद, हुस्नारा, शकुंतला देवी, लालसा, आराध्य सरोज, रजनीश, नफीस, लक्ष्मी सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में सैकड़ों बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज