सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित है भारत की शक्ति : सुभाष जी,विजयादशमी उत्सव के बाद प्रतापगढ़ नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विराट पथ संचलन, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित है भारत की शक्ति : सुभाष जी,
विजयादशमी उत्सव के बाद प्रतापगढ़ नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विराट पथ संचलन, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में भव्य उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष जी ने कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित है। समाज को जाति, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और बंधुत्व को मजबूत करना चाहिए।उन्होंने कहा कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इसी पावन पर्व पर वर्ष 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज को संगठित करना और राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाना है। प्रत्येक स्वयंसेवक को सेवा, संस्कार, अनुशासन और समर्पण के भाव से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में जिला कार्यवाह हेमंत कुमार ने अतिथियों का परिचय कराया।
उत्सव के बाद पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों का विराट पथ संचलन निकाला गया। राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू हुआ संचलन घोष की मधुर ध्वनि के बीच नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। अनुशासित कदमताल करते स्वयंसेवकों का जगह-जगह नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन के माध्यम से सामाजिक एकता, संगठन शक्ति, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विभाग संघचालक रमेश, विभाग प्रचारक ओमप्रकाश, विभाग कार्यवाह हरीश, जिला संघचालक चिंतामणि, सह जिला संघचालक अशोक, जिला कार्यवाह हेमंत कुमार, जिला प्रचारक प्रवीण, नगर प्रचारक आशीष, नगर कार्यवाह अंकित और सुमित सहित संघ के अनेक पदाधिकारी व स्वयंसेवक मौजूद रहे।कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व विधायक धीरज ओझा, विशाल विक्रम सिंह, पूर्व मंत्री मोती सिंह, पूर्व सांसद संगम लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष नागेंद्र मिश्रा, अशोक राय, महेश गुप्ता, अर्पित, डॉ. जेपी वर्मा, अंकुर, प्रभा शंकर, आलोक पांडेय और पूर्णांशु सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment