कैंसर पीड़ित युवक का हाल जानने पहुंचे दिनेश तिवारी, मदद का दिया भरोसा
कैंसर पीड़ित युवक का हाल जानने पहुंचे दिनेश तिवारी, मदद का दिया भरोसा
पट्टी। उदईशाहपुर गांव निवासी 24 वर्षीय सूरज तिगुनायत के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी मिलने पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी मंगलवार को उनके घर पहुंचे। उन्होंने सूरज के परिजनों से मुलाकात कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।दिनेश तिवारी ने कहा कि सूरज के इलाज के लिए परिवार को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उपचार में जो भी संभव मदद होगी, उसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं।
इस दौरान उन्होंने सूरज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दिनेश तिवारी के घर पहुंचने पर परिजनों ने उनका आभार जताया।
Comments
Post a Comment