गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों की संपत्तियां कुर्क, डुगडुगी बजाकर कराया ऐलान,रायपुर रोड पर पुलिस ने दो कमरों को किया सील, अन्य संपत्तियों पर भी चस्पा किए नोटिस बोर्ड,

गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों की संपत्तियां कुर्क, डुगडुगी बजाकर कराया ऐलान,

रायपुर रोड पर पुलिस ने दो कमरों को किया सील, अन्य संपत्तियों पर भी चस्पा किए नोटिस बोर्ड,
प्रतापगढ़। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पट्टी पुलिस ने बुधवार को राजस्व विभाग की टीम के साथ दो आरोपियों की लाखों रुपये की संपत्तियां कुर्क कीं। कार्रवाई के दौरान डुगडुगी बजवाकर सार्वजनिक रूप से कुर्की का ऐलान कराया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हलचल रही।चरैया गांव निवासी अजय सिंह उर्फ टक्कू और बीबीपुर निवासी संतोष सिंह की रायपुर रोड स्थित संपत्तियों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने दो कमरों को सील कर कुर्की संबंधी नोटिस बोर्ड लगा दिया। इसके अलावा रायपुर रोड स्थित दो अन्य संपत्तियों पर भी नोटिस बोर्ड चस्पा किए गए।न्यायालय के आदेश पर बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पट्टी कोतवाल प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की। इस दौरान डुगडुगी बजवाकर लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी गई।
मौके पर एडिशनल इंस्पेक्टर शुभनाथ साहनी, कानूनगो अरुण सिंह, लेखपाल महेंद्र पांडेय समेत पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज