चौदह वर्ष बाद भरत से गले मिले रघुराई सब की आंखें भर आई.... ,पुष्प वर्षा और जय श्री राम के जयकारे के साथ मिले चारों भाई,गाजे बाजे बैंड बाजे से किया गया स्वागत ,जामताली का ऐतिहासिक भरत मिलाप सकुशल संपन्न,प्रधान प्रमोद दुबे ने जनता जनार्दन के प्रति जताया आभार,
चौदह वर्ष बाद भरत से गले मिले रघुराई सब की आंखें भर आई.... ,
पुष्प वर्षा और जय श्री राम के जयकारे के साथ मिले चारों भाई,
गाजे बाजे बैंड बाजे से किया गया स्वागत ,
जामताली का ऐतिहासिक भरत मिलाप सकुशल संपन्न,
प्रधान प्रमोद दुबे ने जनता जनार्दन के प्रति जताया आभार,
रावण का वध कर चौदह वर्षों के वनवास के बाद पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या पहुंचे प्रभु श्री राम ने जब भरत को गले से लगाया तो मनोहरी दृश्य देखकर सभी की आंखों से आंसू छलक उठे। और जय श्री राम का जयकारा लगने लगे। जामताली बाजार में मेला कमेटी द्वारा ऐतिहासिक भरत मिलाप का भव्य आयोजन किया गया। रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली बाजार में मेला कमेटी द्वारा दो दिवसीय दशहरा मेला और रात में भव्य ऐतिहासिक भरत मिलाप का आयोजन किया गया। भरत मिलाप में रामदल,भरत दल, हनुमान दल, शंकर दल, लव कुश दल,परशुराम दल गणेश दल शामिल हुए। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया। और शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, शिव तांडव की मनमोहक झांकी देख कर लोग दंग रह गए। मेला कमेटी द्वारा सभी झांकियों को प्रदर्शन करने का भरपूर अवसर दिया गया।भोर मे जब भगवान श्री राम अनुज भरत को गले लगाया तो मौजूद समूचा जनसमुदाय रो पड़ा। इस घड़ी में लोगों ने पुष्प वर्षा कर माल्यार्पण कर गाजे बाजे बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। जामताली प्रधान प्रमोद दुबे, मेला कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मोदनवाल एवं पदाधिकारियों द्वारा भगवान की आरती उतारी गई। और इस दौरान प्रधान और अध्यक्ष द्वारा अतिथियों, पत्रकारों, समाजसेवियों ,बुद्धिजीवियों, विशिष्टजनों,पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों, का माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। भरत मिलाप में शांति व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल के जवान रात भर ठटे रहे। और सीओ रानीगंज,थानाध्यक्ष रानीगंज, चौकी प्रभारी जामताली रात भर गस्त करते रहे। इस अवसर पर भरत मिलाप की व्यवस्था में प्रमुख रूप से संरक्षक प्रधान प्रमोद दुबे, मेला कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मोदनवाल, राजेश्वर प्रसाद दुबे, रामानंद ओझा, प्रधान संघ अध्यक्ष कमलेश दुबे, भाजपा नेता राधा कृष्ण मिश्र, लल्लू मिश्र प्रबंधक, शैलेंद्र दुबे, केके तिवारी,अमर सिहं, अरुण सिंह, विश्वनाथ सिंह, सरदार सिंह, जितेंद्र सिंह, शिवम दुबे, भगवान गुप्ता, दिनेश सोनी, चिंटू उमरवैशय, मुन्ना शर्मा, मनोज, सत्यम, पप्पू चिंटू मेला कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारियों, दुकानदारों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, क्षेत्रीय जनों का व्यवस्था में सराहनीय सहयोग रहा।
रिपोर्ट, ज्ञान सिंह पी आई न्यूज़ प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश
Comments
Post a Comment