अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहरामरामगंज बाजार के समीप हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रामगंज बाजार के समीप हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आसपुर देवसरा। थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार के समीप बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान कोइरीपुर निवासी शोभनाथ राजक (63) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी रामकली देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति कोइरीपुर से गैस भरवाकर बाइक से घर लौट रहे थे। रामगंज बाजार के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शोभनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायती पत्र के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment