मारपीट में मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद
मारपीट में मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद
प्रतापगढ़।आसपुर देवसरा पुलिस ने मारपीट में दयाशंकर वर्मा की मौत के मामले में सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार, 15 अक्तूबर को बाभनपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर इंद्रभान पटेल और उसके परिवार के लोगों ने दयाशंकर वर्मा व उनके परिजनों के साथ मारपीट की थी। इसमें घायल दयाशंकर की मौत हो गई थी।
थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया की टीम ने खटखटवा पुल के पास से वांछित आरोपी इंद्रभान पटेल (36) निवासी बाभनपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तालाब के पास अरहर के खेत की मेड़ से बांस का डंडा बरामद किया। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment