दुर्गा पूजा का स्टेटस लगाने को लेकर हुआ था विवाद, जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

दुर्गा पूजा का स्टेटस लगाने को लेकर हुआ था विवाद, जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
पट्टी। मोबाइल पर दुर्गा पूजा विसर्जन का स्टेटस लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को लुकमान अली को इकडरिया मंदिर के पास से पकड़ा। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 24 अक्तूबर को दिनेश चौहान अपने साथी रोहित के साथ मोटरसाइकिल से सैफाबाद बाजार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि दिदुई गांव के पास सागर तालाब के निकट पहले से मौजूद लोगों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट की। बीच-बचाव करने पर रोहित के साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान दिनेश के सिर पर डंडे से प्रहार किया गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी लुकमान अली ने बताया कि मोबाइल पर स्टेटस लगाने को लेकर उसके बेटे मुस्तफा उर्फ मोनू और तालिब का दिनेश से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में मारपीट की गई।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, कांस्टेबल लवकुश कुशवाहा और आनंद कुमार शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज