दूसरी शादी के बाद पति पर प्रताड़ित करने का आरोप, चाकू से हमले का दावा बताया निराधार,तीन बेटियों की मां ने पट्टी थाने पहुंचकर दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी,

दूसरी शादी के बाद पति पर प्रताड़ित करने का आरोप, चाकू से हमले का दावा बताया निराधार,

तीन बेटियों की मां ने पट्टी थाने पहुंचकर दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी,
पट्टी थाना क्षेत्र के महदहा गांव निवासी विवाहिता हसीना बेगम ने पति पर दूसरी शादी करने के बाद प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही अपने भाई पर चाकू से हमला करने के लगाए गए आरोप को निराधार बताया है। पीड़िता ने रविवार दोपहर करीब एक बजे पट्टी थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की।हसीना बेगम पत्नी मोहम्मद इकराम के मुताबिक, उनकी शादी वर्ष 2011 में सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के अजीतपुर वन निवासी मिराज के साथ हुई थी। दंपती की तीन बेटियां हैं। आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है, जिसके बाद से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।पीड़िता ने बताया कि उनका भाई चांद बाबू मुंबई में रहता है। आरोप है कि उनके पति ने करीब 15 दिन पहले चांद बाबू पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। हसीना बेगम ने इस दावे को निराधार बताते हुए कहा कि उनका भाई मुंबई में रहता है।इस संबंध में पट्टी कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज