मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के नीचे मिला एमबीबीएस छात्र का शव,पहली मंजिल के कमरे में रहता था छात्र, पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में लेकर शुरू की जांच,
मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के नीचे मिला एमबीबीएस छात्र का शव,
पहली मंजिल के कमरे में रहता था छात्र,
पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में लेकर शुरू की जांच,
प्रतापगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार सुबह एमबीबीएस छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। छात्र का शव हॉस्टल के नीचे पार्किंग में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।मृत छात्र की पहचान बलिया निवासी मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। वह केशव राय हॉस्टल की पहली मंजिल पर कमरा नंबर 211 में रहता था। वह वर्ष 2024 बैच का छात्र था। प्रथम वर्ष में अनुत्तीर्ण होने के बाद उसने 2025-26 बैच में दोबारा प्रवेश लिया था। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद छात्र के कमरे की भी जांच की। वहां से मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में लिए गए। हॉस्टल की सातवीं मंजिल की छत पर भी उसके दो मोबाइल फोन और चश्मा मिलने की बात सामने आई है।
छात्र के साथ रहने वाले विद्यार्थियों के मुताबिक, शनिवार शाम मिथिलेश चाय पीने के लिए कॉलेज से बाहर गया था। लौटने के बाद उसने हॉस्टल की मेस में खाना खाया और फिर कमरे में आ गया। उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था। हालांकि, कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Comments
Post a Comment